बोल बम के जयघोष के साथ देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु

Aurangabad News : अनुग्रह नारायण स्टेशन से देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ. बोल बम के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। जानिए पूरी खबर विस्तार से.

Aurangabad News : श्रावण माह की पावन बेला में सदर प्रखंड के जोकहरी गांव से बोल बम कांवरिया संघ के बैनर तले श्रद्धालुओं का एक जत्था गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ. इस दौरान "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से अनुग्रह नारायण स्टेशन भक्तिमय माहौल में गूंज उठा.

भोले शंकर मंदिर में की पूजा-अर्चना

रवाना होने से पहले सभी कांवरिया गांव स्थित भोले शंकर मंदिर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, समाज की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया. इसके उपरांत सभी कांवरिया अनुग्रह नारायण स्टेशन पहुंचे, जहां से ट्रेन द्वारा सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए.

15 वर्षों से निभा रहे आस्था की परंपरा

जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पिछले लगभग 15 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं. उनका विश्वास है कि बाबा भोलेनाथ की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है.

इन श्रद्धालुओं ने की यात्रा में भागीदारी

कांवर यात्रा में रामकुमार चौबे उर्फ साधू, रवि सिंह, शैलेश कुमार सिंह, निर्भय सिंह, महेंद्र सिंह, करण सिंह, चितरंजन चौबे, अरूंजय सिंह, सतीश सिंह, बलजीत सिंह, रंजय सिंह, प्रिंस कुमार, प्रिंस चौबे, सोनू कुमार, राजीव कुमार, मनीष सिंह, बबलू सिंह, बैजू सिंह, अजय सिंह एवं रिशु सिंह शामिल रहे. सभी श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे.

Also Read : नवादा में विभिन्न पंचायतों और वार्डों में लगे सहयोग शिविर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh divedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >