औरंगाबाद में बूथ स्तर पर जदयू को मजबूत करने की कवायद, हर बूथ पर बनेगी 10 सदस्यीय टीम

Aurangabad News : रफीगंज में जदयू पंचायत अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें बूथ स्तर पर 10 सदस्यीय टीम गठित करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया.

Aurangabad News : रफीगंज स्थित जदयू सह एनडीए कार्यालय में जदयू के पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, विनोद सिंह एवं उमेश पासवान ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर कुशवाहा ने किया.

बैठक में पंचायत स्तर पर पार्टी की कार्यप्रणाली को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. उपस्थित पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक पंचायत में बूथों की संख्या के आधार पर हर बूथ पर 10 सदस्यीय टीम का गठन किया जाए. बूथ स्तरीय टीम के गठन को लेकर प्रखंड स्तर पर विचार-विमर्श के बाद पंचायत अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

हर बूथ पर 10 सदस्यीय टीम के गठन का निर्देश

पंचायत अध्यक्षों को बताया गया कि बूथ स्तरीय टीम के गठन के बाद प्रत्येक पंचायत में एक दिन प्रखंड टीम एवं पंचायत टीम की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी. इसके माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

बैठक में कहा गया कि बूथ स्तरीय टीम के माध्यम से विधायक के कार्यों और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को चिह्नित कर उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा.

Also Read : विद्यालय सुरक्षा पखवाड़े में बच्चों को सिखाये स्वच्छता के गुर, हाथ धुलाई और शौचालय उपयोग के प्रति किया जागरूक

पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से जमा होंगे समस्याओं के आवेदन

पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित आवेदन पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से जमा करें. इसके अलावा लोग स्वयं रफीगंज प्रखंड कार्यालय पहुंचकर भी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं.

बैठक में पंचायत अध्यक्षों से ग्रामीणों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित पदाधिकारियों तक पहुंचाने को कहा गया. पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया.

Also Read : औरंगाबाद के मदार नदी में स्नान के दौरान तेज धार में बहा 13 वर्षीय किशोर, मौत

एनडीए और जदयू नेताओं ने लिया हिस्सा

बैठक में एनडीए संयोजक अर्जुन सिंह, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय विश्वकर्मा, भोला वर्मा, संजय सिंह, अर्जुन कुमार, नवल किशोर, राजा राम चंद्रवंशी, अशोक मेहता, विनोद कुमार सिंह, मोहन सिंह, धनंजय सिंह, उपेंद्र कुमार साहू, संगीता देवी सहित अन्य लोग शामिल हुए.

Also Read : औरंगाबाद में दो बाइकों की टक्कर में महिला की मौत, राखी बांधकर मायके से लौट रही थीं घर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >