औरंगाबाद: जदयू विधायक प्रमोद सिंह का राहुल गांधी पर हमला, कहा- सनातन को टारगेट कर दोहरे चरित्र को कर रहे उजागर

जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सनातन धर्म को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति देश को बांटने वाली है और समाज में नफरत फैला रही है. विधायक ने सनातन को देश की आत्मा बताते हुए राहुल गांधी के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाए.

Jdu mla pramod singh attack on rahul gandhi: रफीगंज के जदयू विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सनातन धर्म पर टिप्पणी कर जातीय विद्वेष को बढ़ावा दे रहे हैं और देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति की पृष्ठभूमि तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति देश को जोड़ने के बजाय समाज को बांटने की दिशा में बढ़ रही है.

सनातन धर्म को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना

प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सनातन धर्म देश की सांस्कृतिक पहचान और आत्मा है. इसके बावजूद राहुल गांधी लगातार इसे निशाना बना रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने सनातन धर्म को लेकर सवाल उठाए, जबकि इस्लाम और ईसाई धर्म पर चुप्पी साधे रखी. विधायक ने इसे राहुल गांधी की कथित दोहरी राजनीति बताया.

सवाल पूछने वाली छात्रा के खिलाफ कार्रवाई का आरोप

विधायक ने कहा कि कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप तथ्यहीन थे. उनके अनुसार, जिस छात्रा ने सवाल उठाकर राहुल गांधी के दावों को चुनौती दी, उसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में सवाल पूछने वाली युवा आवाज को दबाने का प्रयास बताया.

कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का लगाया आरोप

प्रमोद सिंह ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एक ओर राहुल गांधी महिला न्याय की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की एक नेत्री के साथ उसकी नाबालिग बेटी की मौजूदगी में बदसलूकी का मामला सामने आया.

दलित-पिछड़ों के नाम पर राजनीति का लगाया आरोप

जदयू विधायक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी दलित और पिछड़े वर्ग के नाम पर समाज में जातीय नफरत बढ़ाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में विकास और सामाजिक सद्भाव की राजनीति हो रही है.

चुनाव में कांग्रेस को जवाब देने का दावा

प्रमोद कुमार सिंह ने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस और उसके सहयोगियों को करारा जवाब देगी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता विकास और सामाजिक सद्भाव के पक्ष में है और जातीय विभाजन की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी.

तेजस्वी यादव बोले- ‘महंगाई डायन से अब भौजाई हो गई’, औरंगाबाद के गोह में सरकार पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >