बीडीसी की बैठक में विकास योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

ठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने की और संचालन बीडीओ डॉ अवतुल्य कुमार आर्य ने किया

मदनपुर. मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने की और संचालन बीडीओ डॉ अवतुल्य कुमार आर्य ने किया. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी. बीडीओ ने सरकार के तहत संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी और कहा कि सरकार की योजना है कि प्रत्येक योजना व कार्य का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचे. इसके लिए जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है. बैठक में मनरेगा, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, स्वच्छता समेत अन्य विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की गयी. बीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये. बैठक के दौरान घटराईन पंचायत के मुखिया संजय यादव ने मांग की कि सभी पंचायतों में श्मशान घाट का सीमांकन कर घेराबंदी की जाये. उन्होंने यह भी कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कार्यरत नर्सों द्वारा प्रसव के दौरान महिलाओं से पैसा लिया जाता है, जिसकी जांच होनी चाहिए. वहीं, बनिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उमेश यादव ने कहा कि अंचल में मोटेशन और परिमार्जन करने में किसानों को कठिनाई होती है. इस अवसर पर उप प्रमुख अस्मिता देवी, बीपीआरओ विनोद कुमार वर्मा, सीओ अकबर हुसैन, मनरेगा पीओ योगेंद्र सिंह समेत सभी विभागीय पदाधिकारी, मुखिया और पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >