गोह में सीएसपी संचालक के दो लाख रुपये से भरा बैग बदमाशों ने उड़ाया

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है

गोह. गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक से ग्राहक सेवा केंद्र के लिए दो लाख रुपये निकाल कर लौट रहे एक सीएसपी संचालक से बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े झपट्टा मार रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया. घटना मंगलवार की दोपहर की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बंदेया ���ाना क्षेत्र के साव बिगहा गांव निवासी मुन्ना कुमार प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी पंजाब नेशनल बैंक, गोह शाखा से दो लाख रुपये निकालकर अपने सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) की ओर जा रहा था. स्टैंड से ऑटो पकड़ा और डिहूरी नहर की तरफ रवाना हुआ. जैसे ही वह थोड़ी दूरी तय किया, तभी पहले से घात लगाये बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके पास रहे रुपयों से भरा थैला उड़ा लिये और रफ्तार के साथ फरार हो गये. घटना इतनी तेजी से हुई कि ऑटो में बैठे अन्य लोग कुछ समझ ही नहीं पाये. घटना की सूचना तुरंत गोह थाना पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष मो इरशाद ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. जांच के क्रम में एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >