औरंगाबाद में बालू के अवैध खनन व भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई, 11,300 घनफीट बालू जब्त

औरंगाबाद जिले में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है. दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा गांव में हुई इस छापेमारी में 11,300 घनफीट बालू जब्त किया गया है, जिससे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गई है.

Aurangabad News : जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और बालू के अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को खनन विभाग ने दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा गांव में बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से भंडारित 11,300 घनफीट बालू जब्त किया गया. मामले में अवैध कारोबार में संलिप्त अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुशंसा की गई है.

छापेमारी के दौरान पांच स्थानों पर मिला अवैध बालू का भंडारण

जिला खनन पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष ने ईंट-भट्ठा के समीप विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. जांच के दौरान पांच अलग-अलग जगहों पर बड़ी मात्रा में बालू का अवैध भंडारण पाया गया. मापी के बाद कुल 11,300 घनफीट बालू जब्त किया गया.

जीपीएस मैपिंग और वीडियोग्राफी कर जुटाए साक्ष्य

कार्रवाई के दौरान भंडारण स्थलों की जीपीएस लोकेशन दर्ज की गई तथा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई. आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद बालू के स्वामित्व की पुष्टि नहीं हो सकी. प्रारंभिक जांच में बिना वैध अनुमति के बालू भंडारण का मामला सामने आया, जो बिहार मिनरल्स नियमावली, 2019 का उल्लंघन है.

अवैध निकासी रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई

जब्त बालू की सुरक्षा और अवैध निकासी रोकने के लिए 3-सी बालू घाट के बंदोबस्तधारी रमेश कुमार भारती को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, खान निरीक्षक ने दाउदनगर थाना में आवेदन देकर अज्ञात कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sudhir kumar singh

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >