Aurangabad News: भीषण गर्मी के बीच सड़क पर काम कर रहे मजदूर की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

Aurangabad News: हसपुरा-पचरूखिया रोड पर सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की अचानक मौत हो गई. मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Aurangabad News(सत्यदेव सिंह): जिले के हसपुरा-पचरूखिया रोड में पईन से नरसंन रोड के आगे तक मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की अचानक मौत हो गई.

मजदूर अचानक गिर पड़ा

बताया जाता है कि पईन स्थित ब्रह्मस्थान के पास पुल का निर्माण कार्य चल रहा था. पुल के पास अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मजदूर अचानक गिर पड़ा, जिसके बाद अन्य मजदूरों के सहयोग से उसे हसपुरा सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के इटार गांव निवासी 33 वर्षीय सहेन्द्र यादव, पिता भागिरथ यादव, के रूप में हुई है.

बिजली का करंट लगने की भी चर्चा

बताया जाता है कि तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण उसे चक्कर आ गया था. वहीं, बिजली का करंट लगने की भी चर्चा हो रही है. मजदूर की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन हसपुरा अस्पताल पहुंचे. शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे.

एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया के लिए पंचनामा तैयार करने में पुलिस जुट गई है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा.

Also Read: औरंगाबाद में अग्निशमन विभाग हुआ हाईटेक, अब केमिकल और पेट्रोल आग पर भी तुरंत काबू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >