करेंट लगने से दादा -पोते झुलसे, भैंस की मौत

AURANGABAD NEWS.प्रखंड की गोरडीहां पंचायत के सहकारी नगर करहा में करेंट लगने से एक भैंस की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, दाउदनगर

प्रखंड की गोरडीहां पंचायत के सहकारी नगर करहा में करेंट लगने से एक भैंस की मौत हो गयी. जबकि भैंस को बचाने के क्रम में भैंस के मालिक चितरंजन कुमार के पिता गौरी प्रसाद और उनका पोता करेंट की चपेट में आ गये. दोनों का इलाज हसपुरा अस्पताल में किया गया. घटना शनिवार की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रवि शंकर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत भैंस का पोस्टमार्टम किया. घटना की सूचना मिलने के बाद मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया. मृत भैंस के मालिक को मुआवजा देने की मांग की. चितरंजन कुमार ने बताया कि उनकी भैंस धोने और चरने के लिए प्रतिदिन करहा में जाती थी. शनिवार को जब करहा के किनारे ट्रांसफॉर्मर के बगल में गयी तो करहा में विद्युत प्रवाह कर रहा था और अर्थिंग का तार फ्यूज में सटा था, जिसके कारण वह करेंट की चपेट में आ गयी और उसकी मौत हो गई. बचाने के लिए जब कुछ स्थानीय लोग गये तो उन्हें भी करेंट का झटका लगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >