औरंगाबाद को मिले नए SDO और DTO, सरकार ने जारी की अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना

Aurangabad News : बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है. इस फेरबदल के तहत औरंगाबाद को नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) गौरव सिंह और नए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ललित राही मिले हैं. यह बदलाव जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को नई गति देगा.

Aurangabad News : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की अधिसूचना जारी की है. इस प्रशासनिक फेरबदल में औरंगाबाद को नया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और नया जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मिला है. जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है.

उनकी जगह गौरव सिंह को औरंगाबाद का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. गौरव सिंह बक्सर में वरीय उप समाहर्ता के पद पर कार्यरत थे. सरकार ने उन्हें वहां से स्थानांतरित कर औरंगाबाद अनुमंडल की जिम्मेदारी सौंपी है.

जिला परिवहन कार्यालय में भी बदलाव

वहीं, जिला परिवहन कार्यालय में भी बदलाव किया गया है. वर्तमान जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी का स्थानांतरण कर दिया गया है. उनकी जगह ललित राही को औरंगाबाद का नया जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. ललित राही इससे पहले पंचायती राज विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें औरंगाबाद भेजा गया है.

सरकार के आदेश के बाद दोनों अधिकारियों के जल्द ही अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने की संभावना है. गौरव सिंह के कार्यभार संभालने के बाद अनुमंडल प्रशासन की जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी, जबकि ललित राही जिला परिवहन कार्यालय का कार्यभार संभालेंगे.

नव पदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित अधिकारियों को अविलंब नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. नए अधिकारियों के योगदान के बाद जिले के प्रशासनिक एवं परिवहन व्यवस्था से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Also Read औरंगाबाद पुलिस की छापेमारी में 54 गिरफ्तार, साइबर ठगी के दो पीड़ितों को वापस मिले 20 हजार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >