निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, शिक्षकों को दी आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी

औरंगाबाद जिले में निपुण भारत मिशन के तहत एफएलएन (FLN) प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से बच्चों की बुनियादी दक्षता विकसित करने के गुर सिखाए गए.

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) का एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

बच्चों की बुनियादी दक्षता विकसित करना मिशन का लक्ष्य

मुख्य अतिथि नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने का माध्यम नहीं, बल्कि उसे व्यवहारिक रूप से लागू करने का दायित्व भी है. उन्होंने शिक्षकों से कहा कि उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चे के भविष्य का निर्माण करना होना चाहिए. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को भाषा, पढ़ने-लिखने और बुनियादी गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाना है.

आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान प्रथम फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार गुप्ता और डॉली कुमारी ने शिक्षकों को एफएलएन की विभिन्न शिक्षण पद्धतियों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीकों पर भी प्रशिक्षण दिया.

नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों पर दिया गया जोर

प्रखंड साधन सेवी लाल बहादुर ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत वर्ष 2021 में निपुण भारत मिशन की शुरुआत की गई थी. इसका उद्देश्य कक्षा तीन और उससे ऊपर के बच्चों में पढ़ने, लिखने तथा बुनियादी गणितीय दक्षता का विकास करना है. वहीं लेखापाल कुश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब शिक्षक सीखी गई तकनीकों को कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करेंगे. प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में बीआरसी के पीयूष कुमार, श्याम बाबू एवं सनम कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj singham

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >