औरंगाबाद: किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप, 556वें दिन भी जारी धरना

औरंगाबाद में उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्यों को लेकर किसान 556वें दिन भी धरने पर बैठे रहे. कुटकु डैम में फाटक लगाने और घटिया निर्माण पर सवाल उठाते हुए किसानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है.

Aurangabad News: औरंगाबाद में उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्यों को पूरा कराने और कुटकु डैम में फाटक लगाने की मांग को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 556वें दिन भी जारी रहा. किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं.

556 दिनों से डटे हैं किसान, अधिकारियों की अनदेखी से आक्रोश

धरना की अध्यक्षता कर रहे अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन आज तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचा. इससे किसानों में सरकार और प्रशासन के प्रति भारी निराशा और आक्रोश व्याप्त है.

कुटकु डैम में फाटक और घटिया निर्माण पर उठाए सवाल

लड्डू खां ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व औरंगाबाद में अधिकारियों से मुलाकात के दौरान जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन धरातल पर अब तक कोई काम नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि भेली बांध के समीप नहर ढलाई का काम इतना घटिया हुआ है कि छह महीने के भीतर ही आधा किलोमीटर तक दरारें पड़ गई हैं.

बड़े आंदोलन की तैयारी में किसान संगठन

किसानों ने कहा कि बारिश के भरोसे कृषि संभव नहीं है. यदि किसानों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलेगी, तो वे समृद्ध कैसे होंगे? उन्होंने चेतावनी दी कि औरंगाबाद और गया जिला सहित अन्य जिलों के किसान संगठनों के साथ मिलकर जल्द ही एक बड़ा और एकजुट आंदोलन शुरू किया जाएगा.

इस अवसर पर शिवनंदन यादव, सिद्धी यादव, डॉ. तुलसी यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, जय प्रकाश प्रजापति, बिसुनदेव यादव, भोला वर्मा, रामपुकार यादव, धर्मेंद्र दास भारती, रामधनेश दास सहित कई किसान उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra kr pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >