औरंगाबाद में भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक में संगठन विस्तार और किसान हितों पर मंथन

Aurangabad News : औरंगाबाद में भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समृद्धि से ही देश सशक्त होगा। योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

Aurangabad News : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बैठक बुधवार को भाजपा कार्यालय स्थित सुशील मोदी सभागार में आयोजित हुई. बैठक में संगठन सशक्तिकरण, किसान हितों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

महापुरुषों को श्रद्धांजलि देकर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह को सूर्य मंदिर का प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, दिलीप कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी मनोज जायसवाल, पूर्व अंचलाधिकारी निर्भय प्रताप सिंह एवं शिवम कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने की.

Also Read : औरंगाबाद में हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

प्रदेश अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने कहा कि किसान सशक्त होगा तो देश समृद्ध होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है और किसान मोर्चा की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंचे. जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद स्थापित करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया.

किसानों की समस्याओं पर भी हुई चर्चा

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के लिए जिला कृषि पदाधिकारी से बातचीत की. कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने किया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. बैठक में संगठन विस्तार, डिजिटल प्रशिक्षण, किसान चौपाल, कृषि संबंधी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

Also Read : सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विकास कुमार को भावभीनी विदाई, कार्यों की हुई सराहना

किसानों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने किसानों के हितों की रक्षा करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर रघुनाथ राम, संजय गुप्ता, विभूति नारायण सिंह, रामानुज शर्मा, गुड्डू सिंह, राकेश पांडेय, अविनाश कुमार, सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read : किशनगंज में ड्यूटी के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से औरंगाबाद के बीएसएफ जवान की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >