प्रखंडों से प्रथम स्थान पर चयनित टीएलएम की लगी प्रदर्शनी

जिलास्तर पर चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीएमएल प्रदेश स्तर पर होगी शामिल

जिलास्तर पर चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं की टीएमएल प्रदेश स्तर पर होगी शामिल औरंगाबाद शहर. शहर के ब्लॉक मोड़ समीप स्थित सम्राट अशोक भवन में शुक्रवार को जिलास्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया. इस टीएलएम मेला में प्रखंडों में प्रथम स्थान पर चयनित टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई. शिक्षक अपने-अपने टीएलएम के साथ इस मेला में शामिल हुए. ये टीएलएम कक्षा एक से पांच तक के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण और उर्दू विषय के बनाये गये थे. डीइओ सुरेंद्र कुमार, डीपीओ समग्र शिक्षा अमृतेश आर्यन, एपीओ सर्वेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया. सभा का संचालन चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पिरामल फाउंडेशन की नेहा कुमारी, प्रथम संस्था के राकेश कुमार गुप्ता, डायट दाउदनगर के व्याख्याता नवीन कुमार ने स्टॉल पर लगा गये. सभी टीएलएम का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और विहित प्रपत्र में रेटिंग दी. हिंदी में बारुण की सोनल कुमारी गुप्ता, अंग्रेजी में औरंगाबाद के अंसारी शाहरुख, गणित में कुटुंबा के सोमनाथ प्रसाद, पर्यावरण में नवीनगर की मंजू पांडेय और उर्दू में गोह की खुशबू परवीन के टीएलएम को प्रथम स्थान पर चयनित किया गया. उत्कृष्ट टीएलएम के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान किया गया. डीईओ ने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर चयनित उत्कृष्ट टीएलएम के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं राज्यस्तरीय टीएलएम मेला में भाग लेंगे. टीएलएम मेला में भाग लेने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया. कार्यक्रम में एपीओ सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, भावना कुमारी, शोभा तिवारी, मृदुला सिन्हा, प्रीतम कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह सहित सैंकड़ों शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >