नौरंगा में आग से घर में रखा सारा समान जला

जब तक आग पर काबू पाया जाता

औरंगाबाद. देवकुंड थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में शनिवार की शाम एक घर में अचानक आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पायी. पीड़ित बिपती कुंवर ने बताया कि अपने छह वर्षीय पोता प्रियांसु कुमार के साथ घर में सोई हुई थी की अचानक बाहर से लोग आग- आग की आवाज लगाते हुए घर में घुस गये और दोनों को खींचकर घर से बाहर निकाला. तब तक घर के चारों तरफ आग की लपटे दिखाई देने लगी. जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक आग ने पूरे घर को जला दिया. इधर अमन यादव, अनंत पासवान, नन्हे पासवान, सरयू पासवान, शंभू पासवान, उमेश पासवान, गिरिजा पासवान आदि ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. इस घटना में घर में रखा बक्सा, कपड़ा, दो साइकिल, अनाज, बक्सा में रखा नकद 10 हजार रुपये, दो मोटर, तीन चौकी, सात कुर्सी सहित अन्य समान पूरी तरह जलकर राख हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >