उत्तर कोयल नहर के कार्यों की गुणवत्ता का रखें ख्याल, लंबित कामा को शीघ्र करें पूरा

नवीनगर प्रमंडल में राइट मेन कैनाल व विभिन्न संरचनाओं की प्रगति का डीएम ने लिया जायजा

नवीनगर प्रमंडल में राइट मेन कैनाल व विभिन्न संरचनाओं की प्रगति का डीएम ने लिया जायजा औरंगाबाद ग्रामीण. जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने उत्तर कोयल जलाशय परियोजना से संबंधित नवीनगर प्रमंडल अंतर्गत पैकेज तीन एवं चार के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने परियोजना के तहत राइट मेन कैनाल के निर्माण, कैनाल लाइनिंग, विभिन्न संरचनाओं के निर्माण, कार्यों की भौतिक प्रगति एवं लंबित कार्यों की गहन समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में संबंधित कार्य एजेंसियों द्वारा निष्पादित किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया. इस दौरान बताया गया कि मिट्टी कार्य, सबग्रेड, कंक्रीट लाइनिंग तथा विभिन्न संरचनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है. कैनाल लाइनिंग कार्य चक्र के अंतर्गत पुरानी टाइल हटाना, खुदाई, सबग्रेड की तैयारी तथा निर्धारित मानकों के अनुसार कंक्रीट लाइनिंग का कार्य किया जा रहा है. परियोजना के अंतर्गत डबल लेन रोड ब्रिज, सिंगल लेन रोड ब्रिज, एक्वाडक्ट, क्रॉस रेगुलेटर, हेड रेगुलेटर सहित अन्य महत्वपूर्ण संरचनाओं का निर्माण कार्य जारी पाया गया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये. साथ ही निर्धारित लक्ष्य एवं समय-सीमा के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश संबंधित एजेंसियों एवं विभागीय पदाधिकारियों को दिया. इस दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रितेश कुमार यादव, निदेशक डीआरडीए अनुपम कुमार, जिला आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी सहित संबंधित अभियंता एवं कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >