औरंगाबाद: टेकारी नदी में पैर फिसलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग के डूबने की आशंका, खोजबीन जारी

औरंगाबाद के दधपा गांव में टेकारी नदी में पैर फिसलने से 78 वर्षीय बैजनाथ तिवारी के डूबने की आशंका है. घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण नदी में उनकी तलाश कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बचाव दल से तत्काल खोज अभियान की मांग की है.

Aurangabad River drowning: देव थाना क्षेत्र के दधपा गांव में टेकारी नदी में पैर फिसलने से 78 वर्षीय बैजनाथ तिवारी के डूबने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद से परिजन और स्थानीय ग्रामीण नदी में उनकी तलाश में जुटे हैं. देर तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका. बताया जाता है कि बैजनाथ तिवारी नदी की ओर गए थे. इसी दौरान पैर फिसलने से उनके नदी में गिरने की आशंका है. नदी किनारे उनकी चप्पल और डंडा मिला है, जिससे परिजनों को नदी में डूबने की आशंका हुई.

नदी किनारे जुटी ग्रामीणों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुट गई. स्थानीय लोगों ने नदी में उतरकर काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन बैजनाथ तिवारी का कोई सुराग नहीं मिल सका.

बचाव दल से तलाश अभियान चलाने की मांग

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बचाव दल की मदद से जल्द से जल्द नदी में तलाश अभियान चलाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant Pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >