पुंदौल में 200 बच्चों की पढ़ाई पर संकट

विद्यालय भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से लगायी गुहार

विद्यालय भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से लगायी गुहार गोह. गोह प्रखंड के पुंदौल गांव में करीब 200 बच्चों की शिक्षा आज भी एक सामुदायिक भवन के सहारे चल रही है. स्थायी विद्यालय भवन न होने के कारण बच्चों को तंग और असुविधाजनक माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही विद्यालय भवन का निर्माण नहीं हुआ, तो बच्चों की पढ़ाई और भविष्य दोनों प्रभावित होगी. ग्रामीणों के अनुसार, सामुदायिक भवन के ठीक उत्तर दिशा में आम गैरमजरुआ जमीन उपलब्ध है, जो विद्यालय भवन निर्माण के लिए पूरी तरह उपयुक्त है. इस जमीन पर विद्यालय भवन बन जाने से बच्चों को बेहतर शिक्षा वातावरण मिलेगी और गांव में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी. ग्रामीणों ने बताया कि इस विषय में गोह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सूचना दी जा चुकी है. साथ ही, उक्त जमीन का एनओसी दिलाने के लिए अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी आवेदन प्रस्तुत किया गया था, लेकिन पहल नहीं की गयी. जिससे विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया ठप पड़ी है. गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरयुक्त आवेदन डीएम को सौंपकर मांग की है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उक्त गैर-मजरुआ जमीन पर प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण का आदेश दिया जाये. ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विद्यालय का अपना भवन नहीं होगा, तब तक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना संभव नहीं है. स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर प्रशासन इस मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करे, तो आने वाले वर्षों में पुंदौल गांव के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा और गांव में ही शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >