औरंगाबाद समाहरणालय में शान से लहराया तिरंगा, DM अभिलाषा शर्मा ने शहीद जगतपति को किया नमन

औरंगाबाद समाहरणालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीएम अभिलाषा शर्मा ने ध्वजारोहण किया और शहीद जगतपति कुमार को नमन कर राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

Aurangabad News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को औरंगाबाद समाहरणालय परिसर में समारोह आयोजित किया गया. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी. ध्वजारोहण के दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इसके बाद पदाधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया. राष्ट्रगान की गूंज से पूरा समाहरणालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया.

शहीद जगतपति कुमार को श्रद्धांजलि देकर शुरू हुआ समारोह

स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय परिसर स्थित शहीद स्वतंत्रता सेनानी जगतपति कुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के दौरान पुलिस बल के जवानों ने जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान मौजूद सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने राष्ट्रगान में हिस्सा लिया.

निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निभाने का संदेश

जिलाधिकारी ने समाहरणालय के पदाधिकारियों और कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति में प्रत्येक नागरिक और सरकारी कर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण है. सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए.

सरकारी कार्यालयों में भी फहराया गया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय के अलावा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विभागों में भी ध्वजारोहण किया गया. विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया. अधिकारियों और कर्मियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

समाहरणालय परिसर में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा, समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, समाहरणालय कर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

झंडोतोलन करती जिलाधिकारी | Prabhat Khabar Network
झंडोतोलन करती जिलाधिकारी | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >