शहीद प्रमोद सिंह चौक से जब्त वाहन हटाने की मांग, भाजपा नगर अध्यक्ष ने कार्रवाई की अपील

औरंगाबाद के शहीद प्रमोद सिंह चौक पर लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है. भाजपा नगर अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है.

Aurangabad News : दाउदनगर-बारुण रोड स्थित शहीद प्रमोद सिंह चौक के समीप लंबे समय से खड़े जब्त वाहनों को हटाने की मांग तेज हो गई है. भाजपा नगर अध्यक्ष एवं प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष श्याम कुमार पाठक ने जारी कर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

चौक की पहचान और गौरव हो रहा प्रभावित

श्याम कुमार पाठक ने कहा कि नगर परिषद द्वारा चौक पर स्थापित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शहीदों के सर्वोच्च बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है. लेकिन चौक के आसपास लंबे समय से जब्त वाहन खड़े रहने से इसकी सुंदरता प्रभावित हो रही है और शहर की छवि धूमिल हो रही है.

यातायात और सुरक्षा पर भी असर

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है तथा राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोग भी लंबे समय से इन वाहनों को हटाने की मांग कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री को पत्र भेजने की दी चेतावनी

भाजपा नगर अध्यक्ष ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और संबंधित अधिकारियों से जब्त वाहनों को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर चौक को अव्यवस्था से मुक्त कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के समक्ष पत्र भेजकर उठाया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >