अपनी मांगों को लेकर पदयात्रा करेंगे डीलर, बनायी रणनीति

अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकारी रवैये के कारण डीलर भुखमरी के कगार पर है. घर-घर अनाज पहुंचाने वाला डीलर खुद भूखा है

हसपुरा. अपनी मांगों को लेकर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन चरणबद्ध आंदोलन करेगा, जिसकी तैयारी को लेकर एसोसिएशन की हसपुरा इकाई की बैठक बुधवार को प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में हुई. अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकारी रवैये के कारण डीलर भुखमरी के कगार पर है. घर-घर अनाज पहुंचाने वाला डीलर खुद भूखा है. सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एसोसिएशन के नेताओं ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है, जिसके पहले चरण में पूरे बिहार के डीलर क्रांति दिवस नौ अगस्त को पश्चिम चंपारण के गांधी आश्रम भितिहरवा से राजधानी पटना तक पदयात्रा करेंगे, जिसकी तैयारी की जा रही है. वहीं, भितिहरवा आश्रम से पदयात्रा में हसपुरा प्रखंड का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह को दी गयी. उन्होंने कहा कि सरकार हमारी पीड़ा को नहीं समझ रही है. हमारी मांग है कि सभी डीलर को कम से कम 30 हजार रुपये मानदेय निर्धारित किया जाये. कमीशन प्रति क्विंटल 300 रुपया किया जाये. वहीं, डीलरों को पेंशन दिया जाये. जब तक हमारी मांगों को नहीं मान लिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पदयात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान में होगा. अगर सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं की, तो दूसरे चरण में आमरण अनशन किया जायेगा. बैठक में शामिल सभी डीलरों ने सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित किया. रामनरेश सिंह, रविंद्र यादव, मनोहर गुप्ता, मंगल नारायण चौधरी ने कहा कि पूरी एकजुटता के साथ पदयात्रा आंदोलन में सभी लोग शामिल होंगे. बैठक में कन्हाई कुमार, श्यामदेव प्रसाद, संजय कुमार, फिरोज खान, राजेंद्र प्रसाद शौंडिक, अशोक कुमार, केशव सिंह सहित दर्जनों डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >