सिपहां लख के पास से नहर से युवक का शव बरामद

स्थानीय लोगों द्वारा थाना को सूचना दी गयी

दाउदनगर. थाना क्षेत्र के सिपहां लख के पास पटना मेन कैनाल नहर से एक युवक का शव बरामद किया गया है. बताया जाता है कि मृतक का शव स्थानीय लोगों द्वारा नहर में बहते देखा गया. सिपहां लख के पास नहर में पेड़ की डाली में जाकर फंस गया. स्थानीय लोगों द्वारा थाना को सूचना दी गयी. सब इंस्पेक्टर मदन कुमार के नेतृत्व में दाउदनगर थाना की पुलिस सिपहां लख के पास पहुंची. शनिवार की देर शाम नहर से मृतक का शव निकलवाया गया. संवाद भेजे जाने तक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही थी. मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के चुरा निवासी युवक के रुप में की गई है. संवाद भेजे जाने तक विस्तृत विवरण नहीं मिल पाया है. दूसरी ओर नहर में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण नहर के पास इकट्ठे हो गये. दाउदनगर थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई. दाउदनगर उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद एवं राजद नेता अमरेंद्र उर्फ अरविंद यादव ने भी पहुंचकर जानकारी हासिल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >