नवीनगर के एक गांव के तालाब से किशोरी का मिला शव

घटना संदेह के घेरे में

औरंगाबाद ग्रामीण. नवीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित तालाब से 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है. किशोरी की मौत संदेह के घेरे में है. हत्या और आत्महत्या की चर्चा भी सुर्खियों में रही. इधर, चर्चा है कि नवीनगर थाने की पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है. गुरुवार की शाम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. चर्चा है कि किशोरी रक्षाबंधन के दिन ही शाम के समय तालाब के तरफ अपनी बहन के साथ शौच करने गयी थी. इसके बाद वह लापता हो गयी. उक्त किशोरी की बहन चीखते-चिल्लाते हुए घर पहुंची और गायब होने की सूचना परिजनों को दी. गुरुवार की सुबह जब गांव की महिलाएं तालाब तरफ शौच करने गयी, तो तालाब में किशोरी का शव देख शोरगुल मचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन पहुंचे और शव की स्थिति देख चीत्कार उठें. नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि एक गांव स्थित तालाब से किशोरी का शव बरामद किया गया है. घटना की जांच करने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. घटनास्थल पर पहुंचकर डॉग स्क्वाड की टीम द्वारा जांच की गयी. टीम की निगरानी में सदर अस्पताल के डॉक्टर से बातचीत कर किशोरी का पोस्टमार्टम कराया गया है. घटना के पीछे का मामला क्या है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >