औरंगाबाद में 12 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का आज धरना-प्रदर्शन

Aurangabad News: जनसमस्याओं और अनियमितताओं के विरोध में भाकपा माले सोमवार को औरंगाबाद नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी. काराकाट सांसद राजाराम सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे.

Aurangabad News: दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर भाकपा माले की टाउन कमेटी सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी.

यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा. इसमें काराकाट सांसद और भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य राजाराम सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे.

सांसद राजाराम सिंह और पार्टी नेता होंगे मौजूद

धरना कार्यक्रम में भाकपा माले के जिला सचिव मुनारिक राम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

टाउन सचिव बिरजू चौधरी ने बताया कि प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यकर्ता मौलाबाग स्थित टाउन हॉल परिसर से जुलूस निकालकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचेंगे, जहां धरना देकर मांगों को लेकर आवाज उठाई जाएगी.

12 सूत्री मांगों को लेकर सड़क पर उतरेगी भाकपा माले

भाकपा माले के इस प्रदर्शन में नगर क्षेत्र से जुड़ी कई मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

प्रमुख मांगों में बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को वापस लेना, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित दूसरी किस्त का भुगतान, पात्र गरीबों को आवास उपलब्ध कराना और रिंग रोड निर्माण की उच्च स्तरीय जांच शामिल है.

विकास कार्यों में पारदर्शिता की मांग

पार्टी सड़क निर्माण में मानक के अनुसार तीन इंच मोटी कालीकरण कराने, सम्राट अशोक भवन निर्माण की जांच, नगर परिषद कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और डस्टबिन खरीद में हुई कथित अनियमितताओं की जांच की मांग भी उठाएगी.

इसके अलावा अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर कुल 12 सूत्री मांगों को प्रदर्शन के माध्यम से रखा जाएगा.

आम लोगों से शामिल होने की अपील

भाकपा माले नेताओं का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह आंदोलन जरूरी है.

उन्होंने आम नागरिकों से भी धरना प्रदर्शन में शामिल होकर जनहित के मुद्दों को मजबूत करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >