काम पर लौटे सीओ, लंबित मामलों की होगी निपटारा, जानिए

Aurangabad News:औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में 57 दिनों से लम्बे अंतराल के बाद आज बुधबार को सीओ शैलेन्द्र कुमार यादव ने अपना पदभार संभालते ही कहा कि आम जनता की समस्या जल्द खत्म हो यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अंचल कार्यालय में बुधवार को 57 दिनों के लंबे अंतराल के बाद सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने अपना पदभार ग्रहण किया. राजस्व सेवा के पदाधिकारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यालय में प्रभार ग्रहण किया.

इस दौरान प्रभारी सीओ नील कुसुम कुमार सिन्हा से उन्होंने प्रभार का आदान-प्रदान किया.

हालांकि, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने दो दिन यानी 4 मई को ही जिला मुख्यालय में अपना योगदान दे दिया था, लेकिन बुधवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर उन्होंने विधिवत कार्यभार संभाला. उनके कार्यालय पहुंचने से प्रशासनिक कार्यों में फिर से तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.इससे पहले राजस्व अधिकारी रोहित कुमार ने भी अपना पदभार ग्रहण कर लिए था.

हड़ताल समाप्त होने के बाद

अब ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि हड़ताल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक तंत्र अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है.

पदभार ग्रहण करने के बाद बोले सीओ

पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्या का त्वरित और प्रभावी समाधान हो यह मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यालय में आने वाले लोगों के कार्यों को पारदर्शिता और तत्परता के साथ निपटाया जाएगा.

स्थानीय लोगों को उम्मीद

वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सीओ की वापसी से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा होगा और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुचारू रूप से संचालित होगी.

औरंगाबाद से ओम प्रकाश की रिपोर्ट

Also Read: विक्रमशिला सेतु हादसा : पेट्रोल पंपों का रोजाना डेढ़ करोड़ से अधिक का कारोबार घटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >