भीषण गर्मी में मानवीय पहल, पशु-पक्षियों के लिए बनवाया गया पेयजल हौद

Aurangabad News: भीषण गर्मी में दाउदनगर अंचल कार्यालय परिसर में सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने पशु-पक्षियों के लिए पेयजल हौद बनवाया है, जहां रोज ताजा पानी भरा जाएगा.

Aurangabad News(ओम प्रकाश): बढ़ती गर्मी और तपती धूप के बीच जहां इंसान बेहाल हैं, वहीं बेजुबान पशु-पक्षियों के सामने भी पानी का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे समय में जिले के दाउदनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से एक सराहनीय और मानवीय पहल सामने आई है. अंचलाधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव ने पक्षियों और बंदरों के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

पशु-पक्षियों के लिए बनवाया गया हौद

अंचल कार्यालय परिसर में पक्षियों और बंदरों के लिए विशेष रूप से पेयजल का नाद यानी हौद बनवाया गया है, ताकि भीषण गर्मी के दौरान उन्हें पानी के लिए भटकना न पड़े. कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में बंदरों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है. वहीं गर्मी में पक्षियों को भी पानी की काफी परेशानी होती है. इसे देखते हुए सीओ ने यह मानवीय पहल की. सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हौद को कार्यालय परिसर के सुरक्षित और छायादार स्थान पर स्थापित किया गया है.

हौद में ताजा पानी भरा जाएगा

इसके साथ ही उसकी नियमित साफ-सफाई की भी व्यवस्था की गई है, ताकि जानवरों और पक्षियों को स्वच्छ पेयजल मिल सके.उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी पड़ रही है और ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने स्तर से पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें.उन्होंने बताया कि नगर पर्षद के सहयोग से प्रतिदिन पानी का टैंकर कार्यालय परिसर पहुंचेगा और हौद में ताजा पानी भरा जाएगा इससे बंदरों समेत अन्य पशु-पक्षियों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध हो सकेगा.

लोगों ने की तारीफ

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की जमकर सराहना की है. लोगों का कहना है कि अक्सर गर्मी के दिनों में पानी की कमी के कारण पशु-पक्षियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में प्रशासन की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है.

Also Read: कृष्ण मुरारी हत्याकांड: विकास गुप्ता के एक मिस कॉल से हुआ 4 लोगों की निर्मम हत्या का बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >