औरंगाबाद: बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद राम की मौजूदगी में बैठक, ख्याली बौद्ध को ओबरा विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी ने ओबरा में संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस दौरान पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के अंत में सर्वसम्मति से नई ओबरा विधानसभा कमेटी का गठन किया गया, जिसमें ख्याली बौद्ध को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.

Obra Assembly Committee: बहुजन समाज पार्टी की ओबरा विधानसभा स्तरीय बैठक मंगलवार को कृष्ण स्मृति भवन, ओबरा में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेमचंद राम मौजूद रहे. साथ ही जिला महासचिव कुलदीप कुशवाहा, सचिव भिखारी राम एवं धर्मेंद्र प्रजापति भी उपस्थित रहे.

संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गयी. नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया.

ओबरा विधानसभा कमेटी का गठन

बैठक के बाद सर्वसम्मति से ओबरा विधानसभा कमेटी का गठन किया गया. नवगठित कमेटी में ख्याली बौद्ध को विधानसभा अध्यक्ष, नागदेव कुमार को उपाध्यक्ष तथा कृष्ण बौद्ध को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. वहीं राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया. बसंत कुमार को सेक्टर प्रभारी तथा गुरुचरण राम को भी संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गयी.

कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है. पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया.

मौके पर ममता देवी, बालमोहन राम, शिव कुमार, भरत राम, रामपुलिस राम, देव बलिराम सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक के दौरान नवगठित पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के थावे में दहेज की बलि चढ़ी दो बच्चों की मां, 2 लाख रुपये के लिए सास-ननद ने ली जान, दो हिरासत में एक ननद फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >