औरंगाबाद के दाउदनगर में डॉ बीके प्रसाद की आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सेवा और समर्पण को किया गया नमन

प्रख्यात चिकित्सक और समाजसेवी डॉ बीके प्रसाद की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. पूरा जीवन मरीजों की सेवा और समाजहित को समर्पित करने वाले डॉ प्रसाद के आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करते हैं.

Aurangabad News: नगर परिषद रोड स्थित डॉ बीके प्रसाद परिसर में रविवार को प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ बीके प्रसाद की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उनके पुत्र एवं पूर्व जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बबलू तथा परिजनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. सभी ने डॉ बीके प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया.

वक्ताओं ने कहा कि डॉ बीके प्रसाद ने अपना पूरा जीवन मरीजों की निस्वार्थ सेवा और समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने चिकित्सा सेवा को कभी व्यवसाय नहीं, बल्कि मानव सेवा का माध्यम माना. जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करना उनकी पहचान थी. लोगों ने कहा कि उनके निधन के वर्षों बाद भी शहरवासी उनकी कमी गहराई से महसूस करते हैं. उनका सादा जीवन, सेवा भाव और मानवीय संवेदनाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

इस मौके पर चिकित्सक डॉ पुष्पेंद्र कुमार, डॉ चंदन कुमार, समाजसेवी एवं व्यवसायी परमेश्वर प्रसाद, स्वर्णकार आभूषण व्यवसायी संघ दाउदनगर के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सर्राफ, वीरेंद्र प्रसाद सर्राफ, अनिल प्रसाद सर्राफ, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रखंड अध्यक्ष रवि पांडेय, रालोमो नेता विकास कुमार, युवा राजद नेता अरुण कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक, कांग्रेस नेता युवराज पांडेय, अजय कुमार, श्रीनिवास, उमानाथ भगत, रामदास सिंह सहित कई लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. सभी ने डॉ बीके प्रसाद के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

इससे पूर्व शनिवार की रात उनकी स्मृति में भजन संध्या का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कलाकार राजा मंडल, वेंकटेश पांडेय, मारकंडेय पांडेय एवं मोंटी केसरी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या के माध्यम से लोगों ने दिवंगत चिकित्सक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Om Prakash

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >