देव नगर में बाइकर्स गैंग का आतंक, तेज रफ्तार रेसिंग से हादसे का खतरा

Aurangabad News : देव नगर में बाइकर्स गैंग की तेज रफ्तार और रेसिंग से स्थानीय लोग परेशान हैं। नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Aurangabad News : औरंगाबाद. देव नगर क्षेत्र में इन दिनों बाइकर्स गैंग के आतंक की शिकायत सामने आ रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार बड़ी संख्या में युवक, जिनमें नाबालिग भी शामिल हैं, तेज रफ्तार से बाइक चलाने के साथ सड़क पर रेसिंग करते हैं. इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. न्यास समिति के सचिव विश्वजीत राय, कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह, नगर पंचायत के कई वार्ड सदस्यों सहित स्थानीय लोगों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

बिना लाइसेंस के बाइक चलाने का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार कई युवकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है. इसके बावजूद वे सड़कों पर तेज गति से बाइक चलाते हुए नजर आते हैं. बाइक रेसिंग और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार बाइकिंग अब देव नगर क्षेत्र में आम होती जा रही है.

Also Read : नवादा में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर बैठक, नौ मामलों की हुई समीक्षा

नाबालिगों के बाइक चलाने पर रोक की मांग

लोगों ने बताया कि बाइकर्स द्वारा तेज रफ्तार में वाहन चलाना और रेसिंग करना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है. इससे सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने देव थाना पुलिस से ऐसे बाइकर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक लगाने तथा नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है.

पुलिस ने शिकायत मिलने की बात कही

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो तेज रफ्तार बाइकिंग के कारण गंभीर हादसा हो सकता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने कहा कि इस प्रकार की शिकायत पुलिस को भी मिली है. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी और बाइक जब्त की जायेगी. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है, ताकि बाइकर्स की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Also Read : नवादा के सभड़ी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक, विधायक विभा देवी ने लिया विकास का जायजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >