सड़क हादसे में बाइक सवार को मौत, हंगामा

औरंगाबाद में रविवार की दोपहर ओबरा थाने के शंकरपुर ओवरब्रिज के पास बाइक व साइकिल में टक्कर हो गयी.

औरंगाबाद : रविवार की दोपहर ओबरा थाने के शंकरपुर ओवरब्रिज के पास बाइक व साइकिल में टक्कर हो गयी, जिसके बाद तेज गति से आ रही कार ने भी बाइक व साइकिल सवार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे बाइक पर सवार भरथौली गांव निवासी मो गुलजार की मौत हो गयी, जबकि साथ में रहे मो छोटू और ओबरा थाने के रतवार गांव निवासी व साइकिल सवार लव पाठक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और घंटों सड़क को जाम रखा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >