ओबरा में अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

औरंगाबाद पटना मुख्य पथ पर शंकरपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना मे नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गयी.

ओबरा. औरंगाबाद पटना मुख्य पथ पर शंकरपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना मे नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गयी़ जबकि एक युवक घायल हो गया. मृतका की पहचान राजेश कुमार उर्फ मंटू की पुत्री सौम्या कुमारी के रूप में हुई है, जो घायल है. उसका नाम रंजीत कुमार सोनी है. मिली जानकारी के अनुसार, सौम्या, रंजित कुमार सोनी के साथ बाइक पर बैठक कर औरंगाबाद स्थित एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में दाउदनगर से आ रही एक बस ने उन्हें रौंद दिया. घटनास्थल पर ही सौम्या कीमौत हो गयी. वैसे जानकारी मिली कि वह अपने पिता की इकलौती पुत्री थी. इधर घायल रंजीत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने घटनास्थल को जाम कर दिया. समाचार प्रेषण तक घटनास्थल पर आक्रोशित जमे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >