नौ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार धराया

नौ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बाइक सवार धराया

फोटो नंबर-7–पुलिस गिरफ्त में शराब के साथ धंधेबाज अंबा. अंबा थाना की पुलिस ने शराब लदी एक बाइक जब्त की है. इस क्रम में धंधेबाज को दबोच लिया है. उक्त कार्रवाई थानाध्यक्ष राहुल राज ने बुधवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के ढुंढा गांव के बधार स्थित उत्तर कोयल मुख्य नहर मोड़ के करीब की है. पकड़ा गया धंधेबाज अभिमन्यु कुमार सिंह कुटुंबा थाना क्षेत्र के लभरी खुर्द गांव का निवासी है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि धंधेबाज झारखंड से शराब लेकर होम डिलीवरी करने के लिए वैकल्पिक रास्ते से गुजरने वाला है. सूचना के सत्यापन के लिए वाहन जांच अभियान चलाकर पुलिस ने उसकी बाइक जब्त की. उक्त बाइक की तलाशी लेने पर डिक्की से 375 एमएल की नौ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इस मामले में पुलिस के स्वलिखित आवेदन के आधार पर एफआइआर दर्ज कर बिहार राज्य मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >