Bihar News: औरंगाबाद में तलाब में डूबने से हुई युवक की मौत, स्नान करने के दौरान हुआ हादसा...

Bihar News: औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव स्थित मल्हा-साल्हा तालाब में डूबने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी रामविलास सिंह के पुत्र अनुज कुमार सिंह के रूप में की गई है.

Bihar News: औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव स्थित मल्हा-साल्हा तालाब में डूबने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी रामविलास सिंह के पुत्र अनुज कुमार सिंह के रूप में की गई है. घटना सोमवार सुबह की है.

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले छह महीने से सैदपुर नौघडा गांव स्थित अपने ससुराल में पत्नी के साथ रहता था. ससुराल में ही कामकाज कर परिवार का भरण-पोषण करता था. सोमवार की सुबह कासिमपुर गांव तरफ मल्हा-साल्हा तालाब में स्नान करने गया था. नहाने के दौरान में गहरे पानी के बीच चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई.

शोरगुल की आवाज सुनकर दौड़े परिजन

स्थानीय लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और शव को तालाब से बाहर निकलवाने का प्रयास किया. इधर ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तालाब से शव को बाहर निकाला. इधर घटना के बाद परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठें.

Also Read: समस्तीपुर में नवविवाहिता ने नदी में लगाई छलांग, हुई मौत, पति से चल रहा था अनबन…

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने कुटुंबा थाना की पुलिस को सूचना दी. सूचना पर कुटुंबा थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई. इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजें की मांग की है. कुटुंबा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-औरंगाबाद से मनीष की रिपोर्ट

ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में बड़ी कार्रवाई, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >