Bihar Crime: शादी के महज 37 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, मायकेवालों का दहेज हत्या का आरोप

Bihar Crime: औरंगाबाद में शादी के महज 37 दिन बाद नवविवाहिता की मौत हो गयी है, इस मामले में मायके वालों का दहेज हत्या का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है.

Bihar Crime: औरंगाबाद के रिसियप थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगराही-इटहट्टा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है. घटना पांच जून की है. मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है. मृतका की पहचान 20 वर्षीय पुष्पा कुमारी, पति चंदन कुमार रजक के रूप में हुई है. पुष्पा की शादी 29 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से औरंगाबाद के मुंगराही-इटहट्टा गांव निवासी चंदन कुमार से हुई थी. मायके पक्ष ने तिलक में नकद, बाइक, सोने की लॉकेट और अंगूठी आदि उपहार स्वरूप दिये थे.

परिजनों का आरोप

पुष्पा के भाई इमामगंज थाना क्षेत्र की झिकटिया पंचायत के करमौन गांव निवासी रितेश कुमार व शत्रुघ्न कुमार रजक के अनुसार, शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल वाले वाशिंग मशीन, फ्रिज आदि की मांग करने लगे. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पिता ने कुछ समय बाद देने का आग्रह किया था. परिजनों का आरोप है कि पांच जून की शाम करीब सात बजे पति चंदन कुमार ने फोन कर बताया कि पुष्पा की तबीयत खराब है और उसका पल्स नहीं चल रहा. उसे पहले औरंगाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गया रेफर कर दिया गया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

रात करीब 11 बजे मगध मेडिकल अस्पताल गया पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि पुष्पा को मृत घोषित कर दिया गया है. शव पर देखने से गला घोंटे जाने के स्पष्ट निशान नजर आये. परिजनों का कहना है कि इलाज का दिखावा कर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गयी. मगध मेडिकल थाने में फर्द बयान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतका के भाई की शिकायत पर पति चंदन कुमार रजक, ससुर गुप्ता रजक, सास, दो देवर राहुल व आनंद कुमार रजक एवं वार्ड सदस्य विकास कुमार रजक के खिलाफ रिसियप थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Also Read: Bihar News: सिंदूरदान के दौरान दूल्हे का नहीं उठा हाथ, तो दुल्हन ने कर दिया शादी से इंकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >