भरत तिवारी एनकाउंटर केस: औरंगाबाद में निकला विशाल कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Bharat Tiwari Encounter: औरंगाबाद के अंबा में भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले को लेकर सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठी.

Bharat Tiwari Encounter: (अंबुज पांडेय) भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले को लेकर शनिवार की शाम औरंगाबाद जिले के अंबा में ब्राह्मर्षि विकास एवं जनकल्याण मंच के तत्वावधान में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च में सैकड़ों लोगों ने भाग लेते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की.

कैंडल मार्च की शुरुआत अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर परिसर से हुई. हाथों में मोमबत्तियां लिए लोग शांतिपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंबा बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरकर मुख्य चौक पहुंचे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग करते हुए बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की.

अंबा चौक पर हुई सभा, पूर्व सांसद ने दिया निष्पक्ष जांच का भरोसा

अंबा चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है और राज्य सरकार ने घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं, जिसमें मृतक का आपराधिक इतिहास भी शामिल है, की गहन जांच कराई जाएगी ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.

मंच अध्यक्ष ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

ब्राह्मर्षि विकास एवं जनकल्याण मंच के अध्यक्ष अजीत पांडेय ने कहा कि समाज न्याय की अपेक्षा करता है. किसी भी घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पारदर्शी और निष्पक्ष जांच आवश्यक है. उन्होंने सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

सैकड़ों लोगों की रही भागीदारी

कैंडल मार्च में मंच के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में आम लोगों ने भाग लिया. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रोशन पांडेय, श्रीमन पांडेय, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, मृत्युंजय पांडेय, शिव शंकर पांडेय, राणा रणजीत सिंह, विशाल कुमार सिंह, आदर्श पांडेय, संजय पांडेय, गोलू सिंह, गोलू तिवारी, चुलबुल पांडेय, राजू पांडेय, विपुल पांडेय, नरेंद्र राय, चंदन तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

मार्च के दौरान अंबा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती रही और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए.

इसे भी पढ़ें: बिहार बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, पटना से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, सिलीगुड़ी तक विस्तार की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >