औरंगाबाद : खेत जाने निकलीं 70 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में मौत, अस्पताल में आरोपी और परिजनों के बीच नोंकझोंक

Aurangabad Accident News : औरंगाबाद के भलुआरा में सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई. सदर अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Aurangabad Accident News : औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भलुआरा गांव की रहने वाली 70 वर्षीय शांति कुंवर शुक्रवार सुबह घर से खेत की ओर जा रही थीं. इसी दौरान सड़क पर एक बाइक के साथ हादसा हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण सुबह करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक का माहौल फैल गया.

हादसे को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

मृतका के परिजनों का आरोप है कि गांव के एक युवक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए शांति कुंवर को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हुई.

वहीं बाइक चालक के परिजनों ने इस आरोप से इनकार किया है. उनका कहना है कि महिला सड़क पार करते समय बाइक को देखकर घबरा गईं और स्वयं गिर पड़ीं. उनका दावा है कि बाइक ने महिला को छुआ तक नहीं और कई ग्रामीण इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं.

अस्पताल में हुई तीखी नोकझोंक

दोनों पक्षों के अस्पताल पहुंचने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी. मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, जिससे किसी बड़ी अप्रिय घटना को टाला जा सका.

परिवार में पसरा मातम

शांति कुंवर के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले उनके पति का निधन हो गया था. इसके बाद उन्होंने ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाली. मृतका अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्रियां और तीन पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : औरंगाबाद : घर में सोता रहा सेवानिवृत्त शिक्षक का परिवार, खिड़की-वेंटीलेटर से घुसे चोर 10 लाख के जेवर और सामान ले उड़े


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >