अंबा: पैक्स चुनाव परिणाम घोषित, सुही से लगातार चौथी बार धर्मेंद्र कुमार और बलिया से तीसरी बार कपिल देव पांडेय जीते

सुही पैक्स से धर्मेंद्र कुमार और बलिया पैक्स से कपिल देव पांडेय ने शानदार जीत दर्ज की. समर्थकों में खुशी का माहौल, जानें पूरी चुनावी अपडेट.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले अंतर्गत कुटुंबा प्रखंड की सुही और बलिया पैक्स के चुनाव की मतगणना प्रक्रिया मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. सुही पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने लगातार चौथी बार अपनी जीत दर्ज की, वहीं बलिया पैक्स से कपिल देव पांडेय ने करीब चार गुना वोटों से जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार पैक्स अध्यक्ष का ताज अपने नाम किया. मतगणना के उपरांत बीडीओ प्रियांशु बसु ने विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया.

सुही पैक्स: 113 वोटों से जीते धर्मेंद्र कुमार, चौथी बार मिला ताज

सुही पैक्स अध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश यादव को 113 मतों से पराजित किया. चुनाव में कुल 1,214 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था. मतगणना में धर्मेंद्र कुमार को 631 वोट मिले, जबकि उमेश यादव के खाते में 518 वोट आए. वहीं 65 मत रद्द घोषित किए गए. लगातार चौथी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद धर्मेंद्र कुमार ने सुही पंचायत के किसानों और पैक्स सदस्यों का आभार व्यक्त किया.

बलिया पैक्स: कपिल देव पांडेय ने प्रीति देवी को 962 मतों से हराया

बलिया पैक्स अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष कपिल देव पांडेय ने एकतरफा मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीति देवी को 962 वोटों के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी. बलिया पैक्स में कुल 1,502 वोट पड़े थे, जिनमें से कपिल देव पांडेय को 1,187 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रीति देवी को मात्र 225 वोटों से ही संतोष करना पड़ा.

जीत की औपचारिक घोषणा और बीडीओ द्वारा प्रमाण पत्र मिलते ही दोनों पंचायतों में समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया.

Also Read: औरंगाबाद: मदनपुर के बेरी में मॉडल स्कूल के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ गांव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >