Aurangabad Weather Update: जिले में सोमवार (20 जुलाई) को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है. कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.
भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने दक्षिण बिहार के जिलों में सोमवार को गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई है. सक्रिय मानसून और बंगाल की खाड़ी से लगातार मिल रही नमी के कारण मौसम का असर औरंगाबाद में भी देखने को मिलेगा.
तापमान में रहेगी गिरावट
- अधिकतम तापमान : 32-33°C
- न्यूनतम तापमान : 26-27°C
- हवा की रफ्तार : 30-40 किमी/घंटा (झोंकों के साथ)
- मौसम : दिनभर बादल, रुक-रुक कर बारिश और गरज-चमक की संभावना.
मौसम वैज्ञानिक का बयान
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, "बिहार में मानसून सक्रिय है. दक्षिण और मध्य बिहार के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक, वज्रपात और कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. लोगों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जाती है."
किसानों के लिए सलाह
- खेतों में रोपनी या अन्य कार्य मौसम साफ होने पर ही करें.
- बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में न रहें.
- कृषि यंत्र और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें.
आम लोगों के लिए एडवाइजरी
- गरज-चमक के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और खुले मैदान से दूर रहें.
- अनावश्यक यात्रा से बचें.
- नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करें.
- मोबाइल पर 'दामिनी' और 'मौसम' ऐप के जरिए मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें.
इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती
