औरंगाबाद बना राशन कार्ड आवेदनों के निष्पादन में राज्य का नंबर वन जिला, मुख्य सचिव ने की सराहना

नए राशन कार्ड आवेदनों के निष्पादन और सत्यापन में औरंगाबाद जिले ने पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और उनकी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की मुख्य सचिव ने सराहना की है. जानें कैसे जिले ने लक्ष्य से अधिक आवेदन पूरे किए.

Aurangabad News: पंचायत विकास दिवस के दौरान नए राशन कार्ड आवेदनों के निष्पादन और सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए औरंगाबाद जिले ने पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया है. सोमवार को मुख्य सचिव द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान जिले की इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और उनकी टीम की जमकर सराहना की गई.

लक्ष्य से अधिक मिले आवेदन, सत्यापन में भी जिला रहा अव्वल

समीक्षा बैठक में बताया गया कि औरंगाबाद जिले को 25 जुलाई तक 19,295 नए राशन कार्ड आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य मिला था. इसके मुकाबले जिले में 23,790 आवेदन प्राप्त हुए, जो लक्ष्य का 123 प्रतिशत है. इनमें से 20,499 आवेदनों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है, जिसमें 19,990 आवेदन पात्र पाए गए. केवल 3,291 आवेदन ही सत्यापन के लिए लंबित हैं, जो जिले की त्वरित प्रशासनिक कार्यशैली को दर्शाता है.

सदर अनुमंडल ने भी पूरे राज्य में हासिल किया पहला स्थान

प्रखंडवार और अनुमंडलवार समीक्षा में औरंगाबाद सदर अनुमंडल का प्रदर्शन पूरे प्रदेश में सबसे बेहतर रहा. सदर अनुमंडल में लक्ष्य का 134 प्रतिशत यानी 16,426 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से 15,678 आवेदनों का रिकॉर्ड समय में निष्पादन कर सदर अनुमंडल ने राज्य के सभी अनुमंडलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया.

मुख्य सचिव ने दिए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि नए राशन कार्डों के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन कर पात्र लाभुकों को तुरंत राशन कार्ड मुहैया कराया जाए. उन्होंने जन वितरण प्रणाली (PDS) में पूरी पारदर्शिता बरतने, उचित मूल्य की दुकानों की नियमित निगरानी करने और सीएमआर (CMR) आपूर्ति में तेजी लाने का भी कड़ा निर्देश दिया.

Also Read: औरंगाबाद: दाउदनगर में प्रवेश द्वार के नामकरण पर विवाद, आवेदन वापस लेने से मामला और उलझा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >