बतरे नदी पुल पर हादसा, बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

जिले के अंबा-नवीनगर मुख्य पथ स्थित बतरे नदी पुल पर शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया.

Aurangabad News: (औरंगाबाद से सुजित की रिपोर्ट) जिले के अंबा-नवीनगर मुख्य पथ स्थित बतरे नदी पुल पर शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. पुल से गुजरने के दौरान बाइक पर सवार एक महिला अचानक नीचे नदी में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान टंडवा थाना इलाका के मेहिया ठेहुना गांव निवासी मुद्रिका प्रसाद की पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है.

अचानक नदी में गिरी महिला

जानकारी के अनुसार चिंता देवी अपने पति के साथ औरंगाबाद से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही थीं. इसी दौरान बतरे नदी पुल के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी और अनियंत्रित वाहन के चकमे में बाइक चालक संतुलन खो बैठा. बाइक अनियंत्रित होते ही पीछे बैठी महिला पुल से नीचे नदी में जा गिरी.

स्थानीय लोगों की तत्परता से बची जान

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को नदी से बाहर निकाला. इसके बाद ऑटो के माध्यम से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा भेजा गया.

Also Read: गयाजी में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >