औरंगाबाद में आज : मौसम का मिजाज, OPD में डॉक्टरों से मिलने का सही समय, मंडी का भाव, फल-सब्जी की कीमत सारी जानकारी एक क्लिक पर

Aurangabad News : मौसम अपडेट, OPD शेड्यूल, मंडी भाव और फल-सब्जी की कीमतें एक क्लिक में

औरंगाबाद में आज पारा 40 से 41 डिग्री होगा, हिट वेव लू का अलर्ट

औरंगाबाद में बुधवार (20 मई 2026) को मौसम में गर्मी का तेज असर दिखेगा. दिन में तेज लू की संभावना है. तापमान बढ़कर अधिकतम 42 से 43°सेंटी ग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30°सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को लू और हिट वेव का सामना करना पड़ेगा. हवा 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. आर्द्रता 49% से 50% के बीच रहने से उमस भी महसूस हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अनूप चौबे ने बताया कि दिन में तेज धूप रहेगी. लू से बचने की आवश्यकता है.दोपहर में घर से निकलना खतरनाक है.

मुख्य बिंदु:

अधिकतम तापमान: 43 °सेंटीग्रेट

न्यूनतम तापमान: 30 °सेंटीग्रेट

मौसम: दोपहर में लू चलेगी

हवा: 19 किमी/घंटा

आर्द्रता: 49% से 50%

औरंगाबाद मंडी भाव

औरंगाबाद की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दाम में उतार-चढाव देखा गया. फल मंडी में सेब 200 से 280 रुपये किलो, केला 60 से 65 रुपये दर्जन, संतरा 130 से 170 रुपये किलो , अंगूर 200 से 220 रुपये और आम 90 से 150 रुपये किलो बिक रहा है. अनाज मंडी में कतरनी चावल 4420 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर चावल 3210 रुपये क्विंटल, अरहर दाल 110 रुपये किलो, मसूर दाल 70 रुपये किलो, चना दाल 68 रुपये किलो, मूंग दाल 100 रुपये किलो और मोट दाल 75 रुपये किलो के भाव पर उपलब्ध है. वहीं सरसों तेल 160 से 200 रुपये किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये किलो के बीच बिक रहा है. सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 950 रुपये क्विंटल, नासिक प्याज 700 रुपये क्विंटल, देवा आलू 700–750 रुपये क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया है. व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में बदलाव संभव है.

फल मंडी का भाव

सेब – 200 से 280 रुपये किलो

केला – 60 से 65 रुपये दर्जन

लीची-250 से 320 रुपये किलो

संतरा – 130 से 170 रुपये किलो

आम – 90 से 150 रुपये किलो

अनाज मंडी का भाव

कतरनी चावल – 4410 रुपये क्विंटल

मसूर चावल – 3220 रुपये क्विंटल

अरहर दाल – 110 रुपये किलो

मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 68 रुपये/ल किलो

मूंग दाल – 100 रुपये/किलो

मोट दाल – 75 रुपये किलो

सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो

सब्जी मंडी का भाव

बांग्ला प्याज – 900 रुपये क्विंटल

नासिक प्याज – 600 रुपये क्विंटल

आलू (देवा) – 700–750 रुपये क्विंटल

लहसुन – 5000–10000 रुपये क्विंटल

प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में बुधवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी

सूर्य मंदिर में आरती 5:30 बजे

मां सतबहिनी मंदिर में आरती: 6.बजे

गणेश मंदिर में आरती :7 बजे

मां दुर्गा मंदिर में आरती :7 बजे

सदर अस्पताल में बुधवार को ओपीडी सेवा

औरंगाबाद के सदर अस्पताल में आज सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा सुचारू रूप से संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज किया जाएगा. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके.अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है.

ओपीडी में तैनात डॉक्टर: सुबह 8 से 2 बजे तक

डॉ. उदय कुमार

डॉ. देवाश्री

डॉ प्रदीप कुमार

ओपीडी दोपहर 2 से 9 बजे तक

डॉ अभिषेक कुमार सिंह

डॉ विनेश कुमार

रात 9:बजे से सुबह 8: बजे तक

डॉ अरुण कुमार
डॉ विनेश कुमार
डॉ शशि कुमार

औरंगाबाद शहर में आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम

सुबह नौ बजे: पुलिस केंद्र में 412 जवानों को प्रशिक्षण

सुबह 11 बजे – विकास योजनाओं पर डीएम की समीक्षा बैठक

शाम छह बजे- धर्मशाला चौक गणपति मंदिर और दुर्गा मंदिर में भजन संध्या

जाम अलर्ट

औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ एवं पुरानी सब्जी मंडी,नावाडीह मोड पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं.शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है.
अलर्ट:
सुबह 9 बजे: धरनीधर मोड़,नावाडीह मोड व सब्जी मंडी के समीप जाम की संभावना
शाम पांच से छह बजे: ओवरब्रिज के पास जाम का खतरा

बिजली कटौती

औरंगाबाद के कुछ ग्रामीण इलाकों में बुधवार को बिजली गुल रहेगी.मेटनेंस कार्य की वजह से देव, रफीगंज,कुटुंबा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में कुछ समय के लिए सप्लाई बाधित रहेगी.

Also Read : Kaimur News : कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल छह आरोपी भेजे गए जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >