Aurangabad News : सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Aurangabad News:यल अवस्था में मिले व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया

औरंगाबाद ग्रामीण. बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकोप मोड़ के समीप से बरामद वृद्ध के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. हालांकि, पुलिस उसकी पहचान में जुटी है. पहचान के लिए हर तरह से कोशिश की जा रही है. इससे संबंधित जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह बारुण थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि जनकोप के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता से घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किये गये. घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के उपरांत अज्ञात शव को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रख दिया गया है. पुलिस को वृद्ध की पहचान संबंधी दस्तावेज या स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है. पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं. आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचित कर दिया गया है. औरंगाबाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस अज्ञात मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, या कोई व्यक्ति अपने परिजन की तलाश में हो, तो वे अविलंब बारुण थानाध्यक्ष से संपर्क करें. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश भी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh_pt

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >