महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, औरंगाबाद में नॉर्मल डिलीवरी बनी चर्चा का विषय

Aurangabad News : औरंगाबाद सदर अस्पताल में एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी के दौरान एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया. दो बेटे और एक बेटी सहित मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं.

औरंगाबाद से मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट
Aurangabad News :
सदर अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों की कुशलता, तत्परता और समर्पण का एक शानदार उदाहरण देखने को मिला. अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्सों और स्वास्थ्य टीम के सफल प्रयास से एक महिला का सफलतापूर्वक नॉर्मल डिलीवरी कराया गया.

तीन बच्चों को दिया जन्म

इस दौरान महिला ने एक साथ तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया, जिसमें दो बेटे और एक एक बेटी शामिल हैं.

भरथौली गांव की रहने वाली है महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला सदर प्रखंड के भरथौली गांव निवासी दीपक कुमार की पत्नी बबिता हैं. प्रसव प्रक्रिया काफी चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद अस्पताल की अनुभवी स्टाफ नर्सों और डॉक्टर्स की टीम ने पूरी सावधानी, सतर्कता एवं दक्षता के साथ इसे संपन्न कराया. डिलीवरी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लगातार निगरानी रखते हुए मां और नवजातों की सुरक्षा सुनिश्चित की.

मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रसव के बाद जच्चा एवं तीनों नवजात शिशुओं की स्थिति पूरी तरह सामान्य और संतोषजनक है. सभी को डॉक्टर्स निगरानी में रखा गया है और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

परिजनों में खुशी का माहौल

मां और बच्चों के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है. परिजनों के बीच इस समय खुशी का माहौल है.

चुनौतीपूर्ण प्रसव को कराया सुरक्षित

एक साथ तीन बच्चों का जन्म अपने आप में दुर्लभ माना जाता है. ऐसे मामलों में विशेष सतर्कता और विशेषज्ञ देखरेख की आवश्यकता होती है.

चुनौतीपूर्ण डिलीवरी को कराया सुरक्षित

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य टीम ने अपनी जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करते हुए इस चुनौतीपूर्ण प्रसव को सुरक्षित ढंग से पूरा कर अपनी कार्यकुशलता और सेवा भावना का परिचय दिया है.

शानदार सेवा भावना की सराहना

इस उपलब्धि पर सदर अस्पताल परिवार ने प्रसव कार्य में शामिल सभी स्टाफ नर्सों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, अनुभव और शानदार सेवा भावना की सराहना की है.

क्षेत्र में हो रही चर्चा

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत और प्रतिबद्धता से लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. सदर अस्पताल में हुए इस सफल सामान्य प्रसव की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है.

Also Read: औरंगाबाद : खुद को पुलिस बताकर घर में घुसे थे लुटेरे, लाखों की लूट मामले में रोहतास के दो शातिर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >