Aurangabad News : नहर में डूबने से किशोर की मौत

मृतक की पहचान देव थाना क्षेत्र के Aurangabad News: मनी बिगहा गांव निवासी भोला भुइंया के पुत्र टारजन कुमार के रूप में की गयी

अंबा. नहर में डूबने से ननिहाल में रह रहे किशोर की मौत हो गयी. घटना दो दिन पहले अंबा थाना क्षेत्र के बेलांई गांव समीप उत्तर कोयल नहर की है. पुलिस ने बुधवार को शव को बरामद किया. मृतक की पहचान देव थाना क्षेत्र के मनी बिगहा गांव निवासी भोला भुइंया के पुत्र टारजन कुमार के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले को लेकर मृतक के दादा बिंदेश्वर भुइंया के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक टारजन बेलांई गांव स्थित अपने ननिहाल में रहता था. नहाने के क्रम में वह नहर में डूब गया था तथा उसकी मौत हो गयी थी. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी थी. घटना के दूसरे दिन उक्त स्थल के समीप से किशोर का शव बरामद किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >