Aurangabad News : बंट चुका था शादी का कार्ड, शिक्षक की दूसरी शादी के मंसूबे पर फिरा पानी

Aurangabad News: दूसरी शादी रचाने से पहले ही लड़कीवालों ने तोड़ा रिश्ता, शिक्षक सुनील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

गोह. गोह निवासी सुनील कुमार की दूसरी शादी रचाने के मंसूबे पर पानी फिर गया. दो लड़कियों की जिंदगी बर्बाद होने से बच गयी. पूरे इलाके में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है. वहीं, आरोपित सुनील को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि गोह निवासी सुनील कुमार की शादी पिछले वर्ष अप्रैल में गया की एक लड़की से हुई थी. सुनील गया के एक विद्यालय में शिक्षक है. लड़की के साथ शादी में उसके स्कूल के कई शिक्षक भी शामिल हुए थे. सबूत के रूप में पीड़ित लड़की ने पुलिस को शादी की तस्वीरें भी दी हैं. उसके मुताबिक, शादी से पहले दोनों दो साल तक लिव इन में रह चुके थे. सुनील लड़की को पंचानपुर में किराये के मकान में रखता था. शादी के कुछ ही दिन बाद उसने बबीता से मारपीट शुरू कर दिया. पिछले दो महीने से उससे मिलना भी छोड़ दिया और अब वह दूसरी शादी करने जा रहा था.

सुनील दाउदनगर में करने जा रहा था दूसरी शादी

पीड़िता ने सुनील की दूसरी शादी करने की बात पता चलते ही पंचानपुर थाने में केस दर्ज करायी. अब तक की तहकीकात में पता चला है कि सुनील दाउदनगर के एक गांव में दूसरी शादी करने जा रहा था. शादी का कार्ड भी छप चुका था. उस पर 13 अप्रैल 2025 को तिलक और 16 अप्रैल को शादी की तिथि अंकित है. इसके बाद जहां शादी तय हुई थी वहां के लड़की के परिजनों को जानकारी मिली तो उनलोगों ने रिश्ता तोड़ दिया.

शादी की रौनक से मातम तक

रिश्ता टूटते ही लड़की वालों के घर मातम छा गया. कल तक जिस घर में शादी की रौनक थी, पंडाल सजाये जा रहे थे, आज उस घर में वीरानगी छा गयी. शादी की खुशियों की जगह अब मायूसी और निराशा का माहौल है. लड़की के परिवार वाले भी कल तक शादी की तैयारियों में व्यस्त थे, लेकिन सुनील के पहले से शादीशुदा होने की खबर मिलने के बाद उनके सारे सपने चकनाचूर हो गये. उन्होंने तुरंत शादी से इन्कार कर दिया. लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उन्हें सुनील की पहली शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. अगर उन्हें पता होता तो वे कभी भी इस शादी के लिए तैयार नहीं होते. अब वे अपने फैसले पर पछता रहे हैं और सोच रहे हैं कि कैसे वे इतने बड़े धोखे का शिकार होने जा रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >