Aurangabad News : खलिहान में आग लगने से पुआल जला

Aurangabad News :ग्रामीणों ने आग बुझाने में काफी मशक्कत किया, लेकिन काबू नहीं पाया. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी

हसपुरा. हसपुरा थाना क्षेत्र के कोईलवां गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप किसानों के खलिहान में आग लग गयी. किसान मुकेश मिस्त्री एवं रामाधार ठाकुर का पुआल जल गया. अगलगी की सूचना पर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. ग्रामीणों ने आग बुझाने में काफी मशक्कत किया, लेकिन काबू नहीं पाया. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. दमकल की टीम पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी की घटना से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. व्यापार मंडल अध्यक्ष जयकृष्ण पटेल, समाजसेवी ओमप्रकाश विश्वकर्मा, वैभव पटेल, राजन सिंह आदि ने किसान को आपदा प्रबंधन विभाग व सीओ से सहायता की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar singh_pt

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बेलदौर (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >