औरंगाबाद में कुंदन यादव हत्याकांड पर फूटा जनाक्रोश, महागठबंधन ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Aurangabad News: कुंदन हत्याकांड में मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की उठी मांग,लगातार हो रहे प्रतिरोध मार्च.

(दाउदनगर से ओम प्रकाश की रिपोर्ट)

Aurangabad News: दाउदनगर थाना क्षेत्र के केशराड़ी निवासी 50 वर्षीय किसान कुंदन यादव की हत्या के विरोध में बुधवार को महागठबंधन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार प्रतिरोध मार्च निकाला.

प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, दोषियों को कड़ी सजा तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

नगर परिषद कार्यालय से अनुमंडल कार्यालय तक निकला मार्च

प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार और पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने किया. नगर परिषद कार्यालय के समीप से शुरू हुआ मार्च शहर के मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा, जहां यह धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गया. धरना की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामदेव सिंह ने की.

‘हत्यारों को गिरफ्तार करो’ के नारों से गूंजा शहर

मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं के हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित तख्तियां और बैनर थे. इन पर “हत्यारों को गिरफ्तार करो”, “पीड़ित परिवार को न्याय दो” और “अपराधियों को फांसी दो” जैसे नारे लिखे हुए थे. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि जब तक हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की.

बड़ी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता रहे शामिल

प्रतिरोध मार्च में राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप, युवा राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव, अजीत कुमार, युवा राजद नेता सुमित कुमार यादव, जिला पार्षद राधेश्याम सिंह, अमरेंद्र उर्फ अरविंद यादव, मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

19 मई को हुई थी किसान की हत्या

गौरतलब है कि 19 मई की देर शाम दाउदनगर थाना क्षेत्र के भुईयां बिगहा के समीप अपराधियों ने किसान कुंदन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक के पुत्र द्वारा दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस अब तक लाइनर होने के आरोप में एक नामजद तथा एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

पहले भी निकाले जा चुके हैं कैंडल और प्रतिरोध मार्च

आंदोलनकारियों का कहना है कि हत्याकांड के मुख्य आरोपित अब भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर इससे पहले कैंडल मार्च निकाला जा चुका है. वहीं, भाकपा माले द्वारा भी प्रतिरोध मार्च आयोजित कर प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बनाया गया था.

Also Read : गोपालगंज के नौ प्रखंडों में शुरू होगी डिग्री कॉलेजों की पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >