Aurangabad News : आवेदनों का शीघ्र व प्रभावी निबटारा जरूरी : डीएम

Aurangabad News:प्रशासन आपके द्वार : ओबरा प्रखंड परिसर में 33 विभागों ने लगाये स्टॉल

औरंगाबाद ओबरा. मंगलवार को ओबरा प्रखंड परिसर में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के गायन से हुआ. इसके उपरांत डीएम अभिलाषा शर्मा, डीडीसी अनन्या सिंह आदि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर उद्घाटन किया. अध्यक्षता कर रहे दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन ने डीएम को पौधा भेंट कर सम्मानित किया. डीएम ने उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि औरंगाबाद जिले की स्थापना के 54 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री जी की प्रशासन गांव की ओर की भावना के अनुरूप तथा सात निश्चय–तीन के अंतर्गत संकल्पित सबका सम्मान–जीवन आसान पहल के तहत प्रशासन आमजन के द्वार तक पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ एवं समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है. शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सरल, सुगम व पारदर्शी माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है. उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर जाकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन समर्पित करें, जिनका निबटारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया. उपस्थित आवेदकों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के शीघ्र एवं प्रभावी निबटारा के लिए आवश्यक निर्देश दिये. इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं राशन कार्ड का वितरण भी किया गया. शिविर के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 33 स्टॉल लगाये गये. अभियान के दौरान कुल 344 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 35 आवेदनों का निबटारा किया गया. मौके पर अपर समाहर्ता मो सादुल हसन खां, अपर समाहर्ता आपदा उपेंद्र पंडित, सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण कुमार, दाउदनगर एसडीपीओ अशोक कुमार दास, बीडीओ मो यूनुस सलीम, सीओ हरिहरनाथ पाठक, थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, अवर निरीक्षक निधि कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जूही कुमारी, बीएओ रागिनी कुमारी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीकांत कुमार सिंह, सीडीपीओ पवन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विक्रम कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक विकास शंकर, अखिलेश कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय नारायण सिंह, ओबरा मुखिया सीमा अग्रवाल, मुखिया प्रतिनिधि मो नसीम, ब्रह्मदेव सिंह, पंचायत समिति रंजीत भगत, मुखिया सुरेश यादव, महफिले कालीन के प्रबंधक राजनंदन प्रसाद, विकास कुमार आदि मौजूद थे. संचालन हेरंब मिश्रा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >