औरंगाबाद में पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एनटीपीसी कर्मी की मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

Aurangabad News: औरंगाबाद के नवीनगर में सोमवार सुबह पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक एनटीपीसी कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे से आक्रोशित लोगों ने नवीनगर-बारुण मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Aurangabad News: (सौरभ कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एनटीपीसी कर्मी की मौत हो गई. घटना नवीनगर-बारुण मुख्य पथ पर हुई, जहां एक बाइक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

रिश्तेदार के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नवीनगर थाना क्षेत्र का निवासी था और एनटीपीसी में कार्यरत था. बताया जाता है कि वह एनटीपीसी थाना क्षेत्र स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहा था. इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे नवीनगर-बारुण मुख्य मार्ग पर सामने से आ रही पिकअप वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई.

घटनास्थल पर ही हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.

सड़क जाम कर लोगों ने जताया आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने सुबह करीब नौ बजे से नवीनगर-बारुण मुख्य पथ को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच शुरू

सूचना मिलने पर एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. थानाध्यक्ष परमजीत मंडल ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा पिकअप वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.

परिवार में मचा कोहराम

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read: गयाजी में तीन बड़ी लूट कांडों का खुलासा, झारखंड से हथियार के साथ चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >