औरंगाबाद में फरार वारंटी गिरफ्तार, देवजरा पुलिस ने रसलपुर से दबोचा, भेजा गया जेल

औरंगाबाद जिले के देवजरा थाने की पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने देवजरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में छापेमारी कर न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आरोपी अमित कुमार उर्फ रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है.

Aurangabad News (औरंगाबाद से विनय सिंह किंकर की रिपोर्ट) :
जिले के देवजरा थाने की पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह पूरी कार्रवाई जिले में फरार चल रहे वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात को देवजरा थाना पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में अचानक छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने मौके से आरोपी अमित कुमार उर्फ रौशन कुमार को धर-दबोचा. गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी स्वर्गीय जुगल किशोर सिंह का पुत्र बताया जाता है.

औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय से जारी था गैर-जमानती वारंट

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी अमित कुमार के खिलाफ काफी समय से औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय से एक मामले में गैर-जमानती वारंट जारी था. वारंट जारी होने के बाद से ही वह पुलिस की नजरों से बचकर लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर नजर रख रही थी. गुरुवार की रात जैसे ही उसके गांव में होने की पुख्ता सूचना मिली, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया.

क्षेत्र में लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए छापेमारी रहेगी जारी: एसएचओ

देवजरा एसएचओ कुशो कुमार ने इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार चल रहे वारंटियों व शातिर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह के छापेमारी अभियानों को पूरी तत्परता के साथ जारी रखा जाएगा.

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद भेजा गया जेल

एसएचओ ने आगे बताया कि रसलपुर गांव से गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर थाने पहुंची. इसके बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी और कानूनी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया. कागजी कार्रवाई संपन्न होने के बाद आरोपी अमित कुमार उर्फ रौशन कुमार को औरंगाबाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इधर, पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लंबित पड़े अन्य वारंटों के त्वरित निष्पादन के लिए भी अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

Also Read: खुदवां ग्रामीण बैंक चोरी कांड के फरार आरोपी का पुलिस ने जारी किया फुटेज, सूचना देने वाले को 5000 का इनाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >