औरंगाबाद में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एनएच-139 और एनएच-120 से हटाया गया अतिक्रमण

Aurangabad News : औरंगाबाद के दाउदनगर में प्रशासन ने एनएच-139 और एनएच-120 पर अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया. जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण, टीन शेड और अस्थायी ढांचे हटाए गए. प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.

Aurangabad News:(ओम प्रकाश) राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से दाउदनगर प्रशासन ने शनिवार को व्यापक अभियान चलाया. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अमित राजन के निर्देश पर एनएच-139 और एनएच-120 के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों और सड़क किनारे कारोबार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया.

शंकरपुर से ठाकुर बिगहा और गोह सीमा तक चला अभियान

अभियान के तहत एनएच-139 पर ओबरा के शंकरपुर से दाउदनगर के ठाकुर बिगहा तक तथा एनएच-120 पर दाउदनगर से गोह प्रखंड की सीमा तक सड़क किनारे बने अवैध ढांचों, अस्थायी निर्माण और अवैध पार्किंग को हटाया गया. प्रथम चरण में पटना रोड स्थित एनएच-139 पर प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.

कई दुकानदारों ने स्वयं हटाए टीन शेड और चबूतरे

कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर लगाए गए टीन शेड, चबूतरे और अन्य अस्थायी अतिक्रमण स्वयं हटाने शुरू कर दिए. इसके बावजूद प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया. पटना रोड पर कई दुकानों के सामने बने शेड तोड़े गए, जबकि कुछ होटलों के बाहर बने चूल्हों और अन्य अवैध संरचनाओं को भी ध्वस्त किया गया.

राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में चला अभियान

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का नेतृत्व राजस्व अधिकारी रोहित कुमार ने किया. उनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक सुदीश कुमार तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. अधिकारियों की निगरानी में पूरा अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया.

यातायात सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया कदम

प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया था. आम लोगों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है.

दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. लोगों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए चेतावनी दी गई है कि दोबारा अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान के लिए एसडीओ द्वारा दाउदनगर और गोह क्षेत्र के संबंधित राजस्व अधिकारियों को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें: पूर्व मध्य रेल की नई पहल: यात्रियों को स्टेशनों पर मिलेगा ब्रांडेड फूड, टेंडर और बिजनेस मॉडल पर मंथन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >